गोपी कृष्ण बाली Gopi Krishan Bali

गोपी कृष्ण बाली

Chief Experience Optimizer, Abundance Catalyst, BLISS Trainer, Happiness Coach
Socialpreneur, Youth Mentor, Author / Blogger and TEDx Speaker (TEDx Thapar & RTU)
Creator of AHM Framework for LifeWork – The Source of BLISS, Founder, ACE 3HS &
The Circles Co-Creator CircleX | Center of Excellence for Holistic Well-Being

अद्भुत जीवन आनन्द की अभिव्यक्ति – अहा ज़िंदगी!

लगभग आधी ज़िंदगी निकल गई अपने आप को समझने मे, और यह समझाने मे कि हर दशक, हर साल, हर महीना, हर दिन, हर घंटे और हर कोई अवधि का आधार है – उस का हर पल। और ज़िंदगी हर उस पल के अंदर छुपे उस एहसास को, उस आनंद को, उस अनुभव को, उस अनुभूति को, उस प्रेम को, उस संगीत को, उस रोमांच को, उस उत्साह को, उस नयेपन को – जानने का, जान का मानने का, और मान कर, जीने का नाम है।

आप का क्या मानना है? क्या जान कर मान रहे है या किसी और की बात सुन कर? अभी भी बहुत कुछ बाकी है ज़िंदगी मे – समझ गए कि नहीं?? जिन्दगी नहीं मिलेगी दोबारा! जिन्दगी अभी बाकी है प्यारे!

~ गोपी कृष्ण बाली ~

मेरा जुनून और जीवन का उद्देश्य है आनन्दित रहना और आनन्द फैलाना। (To #BeHappy & #SpreadHappiness)। मेरे जीवन का मूल अर्थ और लक्ष्य है ‘अतुल्य आनन्द मानसिकता’ (Abundance & Happiness Mindset #AHM ) के लिए 3HS प्रणाली और प्रक्रिया को सुविधाजनक बनाने की खुशी को साँझा करना और इसे करने में मुझे अतुलित आनन्द मिलता है।

व्यक्तित्व के आत्म-परिवर्तन और संगठन के पूर्ण बदलाव के लिए #AHM फ्रेमवर्क बहुत सरल पर सशक्त प्रणाली और प्रक्रिया है। मुझे स्टार्टअप फाउंडर्स, महत्वकांशी युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं, नेताओं को #प्रामाणिक अनुभव तकनीकों को लागू करने, अनुभव करने, बढ़ाने, विकसित करने, व्यक्त करने, ‘स्व’ को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षित करना पसंद है।

असीमित अतुलित आनन्द, बिना शर्त प्यार और जीवन में अडिग शांति (परम आनन्द ) के लिए वास्तविक उच्च स्व:बोध #मस्तिष्क, #हृदय, #हाथ, के योग से #आत्म-परिवर्तन, आत्मा-अनुभव और आत्मा-ज्ञान को सरल, स्वाभाविक, सहज को अग्रसर आप का जीवन-मित्र

~ गोपी कृष्ण बाली ~